Jharkhand current affairs 2023

Jharkhand current affairs 2023 in hindi PDF

Jharkhand Current Affairs 2023: किसी भी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए Jharkhand Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रहना आवश्यक है. झारखंड में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के परीक्षाओं में Jharkhand Current Affairs से प्रश्न पूछे जाते हैं. जैसे JSSC Current Affairs 2023,  Jharkhand utpad sipahi current affairs 2023, JSSC CGL Current Affairs 2023, इसके अलावा झारखंड के अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी Jharkhand Current Affairs 2023 का महत्व अत्यधिक है, क्योंकि प्रत्येक एग्जाम में Jharkhand Current Affairs 2023 से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.

Jharkhand Current Affairs 2023 के मामले में झारखंड के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में राजनीतिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित Jharkhand Current Affairs Question को correlate कर प्रश्न पूछे जाते हैं. इसके अलावा Jharkhand Current Affairs में खेल-खिलाड़ी से संबंधित भी ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो झारखंड राज्य को गौरविन्त किया हो.

JSSC CGL Current Affairs 2023

झारखंड के ऐसे विद्यार्थी जो  झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतरीन बनाकर सर्वोच्च या उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें Jharkhand Current Affairs 2023 के साथ अपडेट रहना होगा. इस आर्टिकल में विद्यार्थियों को Jharkhand current affairs 2023 in hindi में उपलब्ध कराया गया हैं. जिसे (JSSC CGL Current Affairs 2023) प्रत्येक दिन इसी वेबसाइट पर पर अप-टू-डेट किया जाता है. झारखंड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण Jharkhand current affairs 2023 नीचे दी गई है. एवं प्रत्येक दिन की Jharkhand current affairs in hindi को पढ़ने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें।

Jharkhand utpad sipahi current affairs Question 2023

झारखंड में आयोजित होने वाले झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में भी करंट अफेयर्स की भूमिका महत्वपूर्ण  होगी. Jharkhand utpad sipahi current affairs Question 2023 नीचे दिया गया है.

Jharkhand Yojna (झारखंड की योजनाएं)

झारखंड के सभी प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड योजना से संबंधित एक या दो प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए विद्यार्थियों को झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानना भी महत्वपूर्ण है.

अन्य राज्यों की करंट अफेयर्स

झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, एवं अन्य राज्यों की करंट अफेयर को इस वेबसाइट पर अप-टू-डेट किया जाता है. करंट अफेयर्स के अलावा विभिन्न राज्यों के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं को भी कलेक्ट कर विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है. ताकि विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर सके.

Important Link for JSSC Exam 2023
JSSC Exam Calendar 2023 Download pdfClick here
JSSC CGL NotificationClick here
Download JSSC SyllabusClick here
Download Admit CardReleased Soon
JSSC CGL Exam Date 2023Click here
Official WebsiteClick here

Jharkhand current affairs 2023 Question and Answer

झारखंड करंट अफेयर्स 2022-23 प्रश्न उत्तर

1. “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत कब और किसने की?

Ans. – 12 अक्टूबर 2022,  मुख्यमंत्री – हेमंत सोरेन ने 

  • झारखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह योजना शुरू किया गया.
  • इस कार्यक्रम को 2 चरणों में संपन्न किया गया. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तथा दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक चलाई गई थी?
  • झारखंड सरकार इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया.

2. देश में पहला हाइड्रोजन इंजन प्लांट का निर्माण कहां किया जाएगा?

Ans. – झारखंड के जमशेदपुर में।

3. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का प्रयो सालासर का सम्मान करेंग कर किसानों को बीज देने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?

Ans. – झारखंड

4. देश में जैविक खेती प्रारंभ करने वाला पहला राज्य कौन बना है?

Ans. – झारखंड

वर्तमान समय में  पूर्ण रूप से जैविक खेती करने वाला पहला राज्य  कौन है ? – सिक्किम

 5. झारखंड राज्य में पहले जैविक उत्पाद विपणन केंद्र का उद्घाटन कहां और किसने किया?

Ans. – रांची,  बादल पत्रलेख

  • झारखंड राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य प्रारंभ करने वाला पहला राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने झारखंड का पहला जैविक उत्पाद विपणन केंद्र का उद्घाटन रांची में किया है.  

6. भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रैंकिंग में झारखंड का कौन सा स्थान मिला?

Ans. – तीसरा

  • पहला स्थान गुजरात का तथा दूसरा स्थान पांडुचेरी का रहा.
  • स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत झारखंड के 3 विद्यालयों का चयन किया गया है
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सोनाहातु
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नोवामुंडी
  • उच्च विद्यालय टाटा वर्कर्स यूनियन विद्यालय, कदमा

7.जल जीवन मिशन के तहत झारखंड सरकार लोगों को प्रतिदिन कितना पेयजल उपलब्ध कराएगी?

Ans. – 55 लीटर

जल जीवन मिशन योजना के तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया है

8. मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृति योजना किससे संबंधित हैं?

Ans. – झारखंड राज्य के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से संबंधित हैं.

  • झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही झारखंड मेघा छात्रवृति योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक 4 वर्षों की पढ़ाई के लिए झारखंड सरकार ₹48000 की आर्थिक सहायता दे रही है. इस योजना के तहत झारखंड सरकार प्रतिवर्ष ₹12000 प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक जिला से 400  छात्रों को लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है

9. यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए झारखंड से किस खिलाड़ी का चयन किया गया

Ans. – आशा किरण बारला

यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन  4 से 13 अगस्त के बीच स्पेन में आयोजित किया जाएगा

10. भारत का पहला या एकमात्र जिला कौन सा है जहां सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करा दी गई?

Ans. – जामताड़ा

  • जामताड़ा देश का पहला एकमात्र ऐसा जिला बन गया है जहां सभी गांव में कम से कम एक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. वर्तमान समय में जामताड़ा में 118 ग्राम पंचायतें हैं इन सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है.

11. झारखंड के कितने जिलों के किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी?

Ans. -9 

  • देश के कुल 425 जिलों में जैविक खेती का चयन किया गया जिसमें झारखंड के 9 जिलों का भी चयन किया गया.

12. 9 अगस्त 2022 को झारखंड में जनजातीय महोत्सव का आयोजन कहां किया गया?

Ans. –  रांची के मोराबादी मैदान में

  • 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के मोराबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया गया.
  • इस महोत्सव का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन थे।
  • इस महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है.
  • इस महोत्सव पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आदिवासी परिवार की शादी के अवसर एवं मृत्यु होने पर आदिवासी परिवार को 100 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम दाल सामूहिक भोज के लिए दिया जाएगा।

 13. राज्य का पहला सोलर सिटी किसे बनाया जा रहा है?

Ans. – गिरिडीह

14. भारत सरकार द्वारा झारखंड में कितने किसान समृद्धि केंद्र का खोला गया?

Ans. – 1714

15. प्रथम जयपाल जूलियुस हन्न साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

Ans. – ज्योति तिग्ग,  सुनील गायकगड, रेमोन लोग्कु 

  • ज्योति तिग्ग –   दिल्ली के उराव आदिवासी
  • सुनील गायकगड – महाराष्ट्र के भील आदिवासी
  • रेमोन लोग्कु – अरुणाचल प्रदेश के तांग्सा आदिवासी हैं

16. रागी उत्पादन की दृष्टि से झारखंड का शीर्ष/अव्वल जिला कौन सा है?

Ans. – गुमला

  • गुमला जिले में 3500 हेक्टेयर भूमि पर रागी की खेती की गई. जिसके तहत 4500 मेट्रिक टन रागी का उत्पादन हुआ

17. शैलेंद्र पाठक का संबंध किस राज्य से हैं?

Ans. – झारखंड

  • गढ़वा के शैलेंद्र पाठक का संबंध साइकिलिंग से है.

18. झारखंड का पहला सोलर सिटी जिला किसे बनाया जा रहा है?

Ans. – गिरिडीह

  • झारखंड के गिरिडीह जिला को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है

19. झारखंड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना कब से लागू की गई?

Ans. – 1 सितंबर 2022

  • 1 दिसंबर 2004 से पहले नियुक्त सभी राज्य कर्मी पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे.

20. झारखंड के किस महिला पर्वतारोही ने पूरक ऑक्सीजन का उपयोग किये बिना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं?

Ans. – अस्मिता दोरजी

  • जमशेदपुर की 38 वर्षीय अस्मिता दोरजी पूरक ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना माउंट एवरेस्ट की चोटी, (दक्षिण शिखर जिसकी ऊंचाई 8745 मीटर है) पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है.  इन्होंने बिना ऑक्सीजन के नेपाल की सबसे ऊंची चोटी मनासलु (8163 m) को भी फतह करके इतिहास रची है.

21.श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में झारखंड का कौन सा स्थान प्राप्त है?

Ans. – पहला

Q. झारखंड के किस जिला में टिनप्लेट कंपनी (टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड – टीसीआईएल) ने विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास किया है?

Ans. – जमशेदपुर

Q. हॉर्टिकल्चर बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण कहां किया जाएगा?

Ans. –  रांची

Q. झारखंड के किस स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरू की गई?

Ans. –  रांची स्टेशन से

Q. झारखंड सरकार ने राज्य की वन अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हैदराबाद के किस कंपनी के साथ समझौता किया है?

Ans. – ISB –  इंडियन स्कूल आफ बिजनेस

Q. झारखंड के क्रांतिकारी शहीद टिकैत उमराव की कौन सी शहादत दिवस 8 जनवरी 2023 को मनाया गया?

Ans. –  165 वां 

Q. झारखंड में प्रेरणा दिवस किनके जन्म पर और कब मनाया गया?

Ans. –  शिबू सोरेन के जन्म पर,  11 जनवरी

Q. वर्ष 2022 में झारखंड में किन्हे मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

Ans. – डॉ. गिरधारी राम गंजू

Q. झारखंड के किस हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया?

Ans. – रांची के रिम्स हॉस्पिटल में.

Q. झारखंड में तीन नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण कहां-कहां कराया जाएगा?

Ans. –  पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, दुमका

Q. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टाना भगत अतिथिगृह का उद्घाटन कहां किया गया?

Ans. –  रांची

Jharkhand current affairs PDF in Hindi

झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे झारखंड के ऐसे विद्यार्थियों के लिए Jharkhand current affairs PDF in Hindi काफी महत्वपूर्ण है वे Jharkhand current affairs PDF in Hindi को डाउनलोड कर विद्यार्थीअपने तैयारी को एक नया आयाम दे सकते हैं. क्योंकि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड करंट अफेयर्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

Jharkhand current affairs 2022-23 pdf
Jharkhand current affairs PDF Download FileClick here

FAQs

Q. झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड करंट अफेयर्स से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

Ans. झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड करंट अफेयर्स से कितने पूछे जाते हैं लेकिन यह अंदाजा लगाना सही नहीं है कि कितने प्रश्न पूछे जाते हैं, एक अनुमान तौर पर यह कहा जा सकता है कि झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा में 2 से 5 प्रश्न झारखंड करंट अफेयर्स से एग्जाम में पूछे जाते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *